Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-13

ADL Society Kadma Announces Elections:ए.डी.एल. सोसाइटी कदमा में चुनाव की घोषणा,31 जुलाई से पहले शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

ADL Society Kadma Announces Elections:जमशेदपुर के कदमा स्थित ए.डी.एल. सोसाइटी में अध्यक्ष वाई. ईश्वर राव के नेतृत्व में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी चुनाव और सोसाइटी से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई।मौके पर अध्यक्ष ने बताया कि 31 जुलाई 2025 से पहले चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन से विधि-व्यवस्था हेतु अनुमति मांगी गई है।

प्रेस वार्ता में वाई. ईश्वर राव ने पूर्व महासचिव के. गुरूनाथ राव और मझी रवि कुमार पर समाज को गुमराह करने और सोसाइटी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कार्यकाल में कई अनियमितताएं हुई हैं,जैसे बिना आम सभा के कार्य करना, मनमाने ढंग से ठेके देना, और कोषाध्यक्ष व सहायक सचिव को बिना नोटिस हटाना।शिक्षक बहाली के मुद्दे पर भी पूर्व पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए।वाई. ईश्वर राव ने बताया कि उनके कार्यकाल में 95% बहाल शिक्षक गैर-तेलुगू थे, और शेष 5% में अपने रिश्तेदारों को नौकरी दी गई।

वाई. ईश्वर राव ने यह भी स्पष्ट किया कि गुरूनाथ राव को संविधान के अनुसार निष्कासित किया गया है और उनकी आजीवन सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कमेटी पारदर्शिता से कार्य कर रही है। अब तक 437 नए सदस्यों को जोड़ा गया है, तेलुगू बच्चों को स्कूल फीस में छूट दी गई है, और MP हॉल सहित कई विकास कार्य प्रगति पर हैं।प्रेस वार्ता में कमेटी के अन्य सदस्यों एन.वी.आर मूर्ति, सी.एच रमणा राव, के. नागेश नायडु, पी. सह्याद्रि राव, एम. कमल कुमार, पी. रवि प्रकाश, ई. सत्यनारायण, के. रामकृष्णा, प्रशांत कुमार, डब्लू.वी. सुर्या राव, राम मोहन आदि उपस्थित थे।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !