Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-14

Kolhan University Good News: केयू के यूजी प्रथम सेमेस्टर में पहली मेधा सूची से नामांकन अब 17 जुलाई तक

Jamshedpur: कोल्हन विश्वविद्यालय ने भारी बारिश और तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण छात्रों की परेशानी को देखते हुए यूजी पहले सेमेस्टर में नामांकन की तिथि 17 जुलाई तक बढ़ा दी है। 
भारी बारिश और पिछले सप्ताह तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण छात्रों को नामांकन में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए कोल्हन विश्वविद्यालय ने यूजी प्रथम सेमेस्टर में पहली सूची से नामांकन की तिथि 17 जुलाई तक विस्तारित की कर दिया है। कई महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं छात्र संगठनों द्वारा किए गए आग्रह के बाद कुलपति डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव के सलाह पर छात्र हित में तिथि विस्तार को मंजूरी दी है। एबीसी आईडी एवं कई स्कूलों द्वारा स्कूल परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के कारण भी छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !