Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

PM Modi Durgapur Visit: जन-जन तक पहुंची अग्निमित्रा पाल, प्रधानमंत्री की दुर्गापुर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटीं

बंगाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर स्थित नेहरू स्टेडियम में कदम रखने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा को जनता से जोड़ने और जनआंदोलन का रूप देने के लिए भाजपा की फायरब्रांड नेत्री और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पूरे क्षेत्र में सक्रिय अभियान चला रही हैं।
हीरापुर बाज़ार की गलियों से लेकर ट्रेन के डिब्बों तक, अग्निमित्रा पाल खुद आम लोगों से मिल रही हैं, हाथ मिला रही हैं और उन्हें 18 जुलाई को नेहरू स्टेडियम में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित कर रही हैं।

उन्होंने कहा की यह सिर्फ प्रधानमंत्री की यात्रा नहीं, बंगाल के हर नागरिक के गौरव का क्षण है। आइए, हम सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएं।

उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर एकता और समर्थन का प्रदर्शन करने की अपील की। उनके जनसंपर्क अभियान को स्थानीय जनता से भारी समर्थन मिल रहा है और लोग इसे "जननेता की जमीन से जुड़ी पहल" बता रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !