Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

Jamshedpur Dalma Free Entry: दलमा शिव मंदिर में अब नहीं लगेगा एंट्री शुल्क, राज्य सरकार ने दिया निर्देश

Jamshedpur: दलमा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश के बाद यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी ने वन विभाग द्वारा लगाए जा रहे एंट्री शुल्क के विरोध में जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया था।


वन विभाग के डीएफओ शब्बा आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से स्पष्ट आदेश आ चुका है कि दलमा शिव मंदिर में पैदल या वाहन से जाने वाले किसी भी भक्त से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


डीएफओ शब्बा आलम ने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलमा मंदिर क्षेत्र में वन विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है। साथ ही उन्होंने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

इस फैसले से दलमा शिव मंदिर आने वाले हजारों भक्तों को बड़ी राहत मिली है और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !