Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Bokaro Naxalite Encounter: बोकारो सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद

बोकारो. झारखंड में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुड़भेड़ हुई है. यह मुड़भेद बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब पुलिस की टीम नक्सलियों के दस्ते की सूचना पर जंगली इलाके में छापेमारी करने के लिए पहुंची थी.

अचानक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरु कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की. दोनों ओर से कई घंटो तक मुड़भेड़ हुई ओर इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. जिसमें एक नक्सली का नाम कुंवर मांझी बताया जा रहा है जिस पर  25 लाख का इनाम था.

इसके अलावे एक ओर नक्सली भी इस मुड़भेड़ में ढेर हुआ है. वहीं इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया है. इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार नक्सलियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. वंही इस मुड़भेड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों के शव को भी बरामद कर लिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  एक नक्सली वर्दी में था, जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था.

घटनास्थल से टीम ने एक एके-47 राइफल भी बरामद किया है, हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही जवान शहीद हो गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !