Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Workers College Jamshedpur: वर्कर्स कॉलेज में हंगामा, छात्र संघ ने बंद करवाया प्रज्ञा केंद्र

Jamshedpur: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में बुधवार को छात्र संघ ने कॉलेज परिसर में स्थित प्रज्ञा केंद्र पर छात्रों से वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। छात्र संघ ने इस दौरान उक्त प्रज्ञा केंद्र को बंद करा दिया। ज्ञात हो कि कोल्हान के ज्यादार कॉलेज परिसर में छात्रों की सुविधा के लिए प्रज्ञा केंद्र खोला गया था, ताकि दूर दराज से आए छात्रों को अपने दस्तावेजों को लेकर कोई समस्या नहीं हो। बुधवार को छात्र संघ के नेता हेमंत पाठक, साहेब बागती, शुभम राज, जगदीप सिंह, अर्जुन कुमार, टिंकू कुमार, दीपक कुमार जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज परिसर में स्थित प्रज्ञा केंद्र पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।


छात्र संघ के नेता यहां छात्रों से शिकायत मिलने के बाद पहुंचे थे। छात्रों की शिकायत थी कि प्रज्ञा केंद्र में छात्रों से एक जेरॉक्स के लिए 3 रूपया लेने की जगह और 8 पेज का 40 रुपया वसूला जा रहा है। यही नहीं, 4 पासपोर्ट साइज फोटो का 50 रुपए चार्ज किया जा रहा है। इसकी जांच करने छात्र संघ के नेता पहुंचे और शिकायत को सही पाया। इसपर संघ के नेताओं ने प्रज्ञा केंद्र के कर्मचारी से बात करनी चाही, लेकिन इस बीच छात्र नेता और प्रज्ञा केंद्र के कर्मचारी आपस में उलझ गए। इससे छात्र संघ के छात्र नेता आक्रोशित हो गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रभारी प्राचार्य अनिल चंद्र पाठक, सुभाष चन्द्र समेत सभी लोग प्रज्ञा केंद्र पर पहुंच गए।

इसके बाद ये प्रज्ञा केंद्र के कर्मचारी केंद्र से अपना सामान लेकर बाहर चले गए। छात्र नेता हेमंत पाठक ने बताया कि कॉलेज में प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से छात्रों को सुविधा देने के लिए अनुमति प्रदान की गई थी, लेकिन यहां कर्मचारी छात्रों को लूटने का काम कर रहे थे। आरोप लगाया कि छात्र संघ ने जब उनकी चोरी पकड़ी और विरोध किया तो प्रज्ञा केंद्र की महिला कर्मचारी छात्र नेताओं से उलझने लगी और छेड़ छाड़ का केस ओर बाहर देख लेने की धमकी देने लगी। इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य को जानकारी दे दी गई है। प्राचार्य के माध्यम जिला के उपायुक्त से भी इसकी शिकायत कर दी गई है। छात्र संघ ने मांग की है कि जहां जहां प्रज्ञा केंद्र आवंटित हुए हैं, उनकी सघन जांच की जाए और गलती पकड़े जाने पाने पर कार्रवाई की जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !