Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Ranchi Jhiri dumping yard news: रांची झिरी डंपिंग यार्ड के पास फेंकी गई मृत गाय, नोचते रहे आवारा कुत्ते, इंसानियत पर सवाल

राँची: रिंग रोड स्थित झिरी कचरा डंपिंग यार्ड से एक खतरनाक दृश्य सामने आया है। कचरे के ढेर के पास एक मृत गाय को फेंक दिया गया, जिसे आवारा कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे। यह नजारा सिर्फ एक मरी हुई गाय की कहानी नहीं कहता, बल्कि नगर निगम की कार्यशैली और हमारी सामाजिक संवेदनहीनता पर भी सवाल खड़े करता है।
इस तरह की घटनाएं झिरी डंपिंग यार्ड के आस-पास पहले भी देखी जा चुकी हैं, जहां मरे हुए जानवरों को बिना किसी जिम्मेदारी के यूं ही खुले में छोड़ दिया जाता है। इससे न केवल दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है।
अब बड़ा सवाल ये है कि,  यह लापरवाही किसकी है? क्या यह नगर निगम की लफ़रवाही है , जिसे यार्ड की साफ-सफाई और निगरानी की ज़िम्मेदारी दी गई है? या फिर उस गौपालक की ना इंसानियत, जिसने अपनी गाय को मरने के बाद  विदाई देने के बजाय उसे यूं ही छोड़ दिया?

ऐसे दृश्य न केवल संवेदनहीन हैं, बल्कि यह नगर निगम अधिनियम के अनुसार कानूनी अपराध भी हैं। अब निगाहें रांची नगर निगम पर हैं , क्या कोई जांच होगी? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी बाकी अनदेखे मामलों की तरह भुला दिया जाएगा?

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !