Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Saraikela Gamharia: ग्रामीणों का आक्रोश फूटा, दर्जनों बस्तीवासियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया

Saraikela Gamharia: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ बलरामपुर मौजा के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और गुरूवार को दर्जनों बस्तीवासियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया, दरअसल उनकी परेशानी यह है कि क्षेत्र में हो रहे, जल जमाव और उससे हो रही परेशानियों को लेकर थी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि बार-बार आवेदन देने के बाद भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाई जिस वजह से बारिश के दिनों में क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब हो गई है।
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा से जुड़े मामले पर उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता है, हां नाला और सड़क की समस्या है। तो इसके लिए वह समुचित प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा स्थानीय मुखिया और पंचायत सचिव से रिपोर्ट मांगा गया मगर उन्होंने संवेदनशीलता नहीं दिखाई, आगामी शनिवार को वह खुद भौतिक सत्यापन करेंगे और क्षेत्र की समस्या के निदान का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या जायज है। इसको लेकर उनके स्तर से जो भी संभव हो सकेगा प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान प्रादर्शन कर रहे ग्रामीणों के सह हल्की नोंक- झोंक भी हुई. इसपर बीडीओ ने ग्रामीणों से राजनीति से दूर रहकर सामाधन के लिए सार्थक प्रयास करने की सलाह दी और चलते बने।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !