Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Jamshedpur Kadma Violence: कदमा के निजी स्कूल में चापड़ से हमला, दो छात्र गंभीर रूप से घायल, विधायक के करीबी मुकुल मिश्रा पर दबाव बनाने का आरोप

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल कैंपस में बच्चों के झगड़े के बीच कुछ युवक चापड़ लेकर घुस आए और दो छात्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


घायल दुर्गेश सूर्यवंशी ने बताया कि विवाद के दौरान अर्णव मिश्रा, अमीश सिंह और अमन ने मिलकर उस पर और उसके दोस्त पीयूष राज पर हमला किया। घटना के दौरान अर्णव मिश्रा का बड़ा भाई चापड़ लेकर स्कूल परिसर में घुसा और झगड़े को शांत करने की बजाय बच्चों को और भड़काने का काम किया। हमले में दुर्गेश और पीयूष को गंभीर चोटें आई हैं और दोनों का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है।


सूत्रों के अनुसार, इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सवाल उठ रहा है कि जब दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है तो गंभीर रूप से घायल सिर्फ एक ही पक्ष के छात्र क्यों हैं?

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल मुकुल मिश्रा की भूमिका को लेकर खड़ा हो रहा है, जो हमलावर पक्ष के अर्णव मिश्रा के परिजन बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुकुल मिश्रा जमशेदपुर के एक विधायक के बेहद करीबी माने जाते हैं। आरोप है कि वे अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर दूसरे पक्ष को डरा धमका रहे हैं और जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों और बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल में सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कदमा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच कर पाती है या फिर इस मामले में भी रसूखदारों का असर हावी रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !