Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Gamharia Road Inspection News: गम्हरिया बलरामपुर की सड़कें बनीं तालाब,प्रशासनिक टीम शनिवार को करेगी मुआयना

सरायकेला जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत स्थित बलरामपुर गांव में लगातार बारिश ने लोगों की ज़िंदगी को संकट में डाल दिया है। पिछले 20 दिनों से बस्ती की गलियों और घरों के सामने पानी जाम हुआ पड़ा है, जिससे कीचड़ और गंदगी बनी हुई है। लोगों का घर से निकलना तक दुर्लब हो गया है, न स्कूल जा पा रहे है बच्चे और न ऑफिस जा पा रहे है कर्मचारी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई या जलजमाओ  को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी स्थिति से नाराज़ होकर ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, गम्हरिया में ज़ोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

स्थानियों लोगो को सबसे बड़ा डर अब डेंगू और मलेरिया का है, क्योंकि जमे हुए पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। 

इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभय कुमार द्विवेदी से मिले। बीडीओ ने शनिवार को क्षेत्र का निरीक्षण करने की बात कही है।

अब देखना यह होगा कि यह निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर न रह जाएगा, या फिर वाकई कोई ठोस पहल की जाएगी जिससे बलरामपुर के लोगों को राहत मिले।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !