Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Adityapur Traffic Awareness: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

आदित्यपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब पहले से ज्यादा गंभीर दिख रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑटो क्लस्टर टोल ब्रिज के पास एक विशेष जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने की।

अभियान के दौरान खास तौर पर दोपहिया और तीनपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा और परमिट जैसे दस्तावेजों को परखा गया। इसके साथ ही चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह भी दी गई।

इस मौके पर DTO गिरजा शंकर महतो ने साफ कहा कि तीन पहिया वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना कानूनन अपराध है और इससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी समय-समय पर चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।


DTO ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !