Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur News: सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन सह सावन महोत्सव

Jamshedpur News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर महोत्सव का आयोजन K-79 रेस्टोरेंट स्थित साक् हावड़ा ब्रिज सभागार में किया गया। जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।सावन महोत्सव के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां सैन्य मातृशक्ति के बैनर तले मिली, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्य का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया।

संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया।विषय प्रवेश देते हुए, विनीता ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य हो वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है, इसलिए हम सबका यह दायित्व है, कि नागरिक परिवेश में अपने बच्चों के साथ अन्य परिवारों में भी सैनिक मूल्यों का बीजारोपण का प्रयास करे।समारोह मे महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


तमाम महिलाओं नें हरे रंग के परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया! सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर सावन का स्वागत किया। सर्वप्रथम नृत्य प्रतियोगिता उसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता एवं अंत में सावन क्वीन का चयन मुख्य अतिथियों द्वारा मिलकर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सामाजिक की श्रीमती पूर्वी घोष एवम साहित्य मंच श्रीमती वीणा पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


इस दौरान आकर्षक साड़ियों में महिलाएं सजीं थी एवं महिलाओं ने नृत्य और रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।समारोह मे महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें रूप सज्जा,नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता सहित संगीत का आयोजन किया गया| संगठन की श्रीमती अनुपम सिंह ने कहा कि सावन महीना काफी पावन होता है और हमें प्रकृति के करीब ले जाता है। भारतवर्ष उत्सवों का देश है और यहां सभी पर्वों को पूरी श्रद्घा और उर्जा के साथ मनाया जाता है।इस प्रकार के आयोजन जनमानस में उर्जा का संचार करते हैं।

आयोजित कार्यक्रम का उद्येश्य सभी पुरानी एवं नई बहनों का मिलन सह परिचय एवं सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों को अवगत कराने का एक छोटा सा प्रयास् एवं भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक उसके महत्व को बताना और लोगों को जागरूक करना है। धन्यवाद ज्ञापन रीना सिंह द्वारा किया गया. कार्यक्रम में अर्चना शर्मा अनुपम सिंह स्वेता,पूनम,शर्मिला, सुनीता, सविंदर कौर सावित्री पुणे, आरती देवी शर्मीला,रेखा,राधिका,सरिता, रीना सिंहा,श्वेता सिंह, स्वाति, मीना सिंह सरोज सिंह, रीना मिश्रा उर्मिला सुनीता सिंह संगीता संगीता शमिता देवी कंचन सिंह नीता शर्मा स्वाति सुमन पुनम,पूजा सिन्हा रूबी सिंह सहित 70 सैन्य मातृशक्ति सदस्य शामिल रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !