Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Bagbera: बागबेड़ा कॉलोनी में गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द करने की मांग को लेकर वीडिओ को सौपा गया मांग पत्र

Jamshedpur Bagbera: जमशेदपुर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में नाली निर्माण कार्य हेतु पंचायत सचिव के अनुपस्थिति में बिना लिखित सूचना के नियम के विरुद्ध ग्राम सभा किए जाने पर उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को एक मांग पत्र सौपा गया है।
सौपे गए मांग पत्र में उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत नाली निर्माण कार्य हेतु संबंधित वार्ड में ग्राम सभा कर लाभुक समिति का चयन करना था। मगर मुखिया राजकुमार गौड़ शुक्रवार को ग्रामीणों सहित संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को बिना किसी लिखित सूचना के अचानक लाभुक समिति के चयन के लिए ग्राम सभा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में रख दिए। जिसके कारण स्थानीय लोगों की उपस्थिति नगण्य थी और पंचायत सचिव भी इस ग्राम सभा में अनुपस्थिति रहे। सरकार के नियमानुसार लाभुक समिति का ग्राम सभा करने हेतु कोई भी कोरम पूरा नहीं हो सकी। जिसके चलते स्थानीय लोगों सहित पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा है कि गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द कर नियम अनुसार ग्राम सभा कर लाभुक समिति का चयन किया जाए।
 सारे मामलों से अवगत होने के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने इस पूरी घटना क्रम से अवगत हुए। तत्पश्चात नियमाअनुसार पुन: ग्राम सभा करने का आश्वासन दिए हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, किशोर सिंह, मनोज कुमार, रैना पूर्ति, वार्ड सदस्य गीता देवी, सीमा पांडे, मीना देवी, कुमुद रंजन सिंह, अनिशा कुमारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !