Arka Jain University: जमशेदपुर 17 जुलाई 2025, गुरुवार को रोटरैक्ट क्लब ऑफ़ अर्का जैन यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर में दूसरी अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में, निवर्तमान अध्यक्ष (IPP) रोट्रैक्टर मयंक गर्ग ने कॉलर पहनाकर नए अध्यक्ष रोट्रैक्टर मौली को ज़िम्मेदारी सौंपी। साथ ही, रोट्रैक्टर अर्पित मोचा को कॉलर पहनाकर सचिव पद की ज़िम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर, डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (DRR) रोट्रैक्टर निकुंज बजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के अर्का जैन यूनिवर्सिटी पहुँचे। उन्होंने अधिष्ठापन समारोह में "आशीष" प्रोजेक्ट के तहत वृक्षारोपण को बहुत बड़ा महत्व दिया और कहा कि यह प्रोजेक्ट हमारी धरती को हरा-भरा बनाने में सहायक होगा। DRR बजोरिया ने कुछ ठोस परियोजनाओं, सेवा के माध्यम से फेलोशिप, और सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप को बढ़ावा देने की भी बात कही। इस अवसर पर विदाई समारोह (फेयरवेल सेरेमनी) भी आयोजित किया गया|
अधिष्ठापन समारोह में रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर स्टील सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन कृष्णा कुमार खरिया सर, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन शिवानी गोयल मैम, इमीडिएट पास्ट सेक्रेटरी रोटेरियन डॉ. प्रियंका सिंह मैम, आईपीडीआरआर रोट्रैक्टर रिंकू कुमार, पीडीआरआर रोट्रैक्टर आयुष शाश्वत, और रीजनल हेड रोट्रैक्टर प्रशांत कुमार ,रोट्रैक्टर अमृत कौर की उपस्थिति गरिमामयी रही।
हमारे सम्मानित सदस्य, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, प्रो. डॉ. एस. एस. राज़ी सर, असिस्टेंट डीन, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट (यूजी), डॉ. पोंपी दास सेनगुप्ता मैम, और क्लब मॉडरेटर्स डॉ. अंकिता सिंह मैम और श्री निशांत कुमार सर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।