Dhanbad News: धनबाद नन बैंकिंग चिट फंड कंपनी रोज वेली के एजेंट कामेश्वर मंडल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है।हत्या करने वाले अशोक मंडल ने दो साल पहले कामेश्वर मंडल के माध्यम से चिट फंड कंपनी में 8 हजार रुपए निवेश किया था।इसी पैसे के लेनदेन के हुए विवाद में कामेश्वर मंडल की अशोक मंडल ने हत्या कर दी।सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को यह जानकारी दी है।
दरअसल,शुक्रवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर पंचायत दामुमुंडा स्कूल के समीप जयपुर के रहने वाले एजेंट कामेश्वर मंडल को कुल्हाड़ी व डंटे पीट पीट कर उसे जख्मी कर दिया गया था। घटना की सूचना मुखिया सुभाष चन्द्र दास और परिजन बरवाअड्डा थाना को दी थी।।वह बेसुध अवस्था में पड़ा था।परिजन के द्वारा कामेश्वर मंडल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से SNMMCH में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान कामेश्वर की मौत हो गई।
मामले को लेकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के द्वारा मीडिया को ब्रीफ कर बताया गया कि पुलिस ने आरोपी अशोक मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।मृतक के भाई कृष्णा मंडल के शिकायत पुलिस ने अशोक मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी,पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुई थी।जिसमें आरोपी अशोक मंडल अपने हाथों में लाठी लिए हुए।ग्रामीण उसे समझने की कोशिश कर रहें हैं।कामेश्वर मंडल की स्थिति ठीक नजर नहीं आ रही है।कामेश्वर मंडल उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले जा रहा है।इस वीडियो की पुष्टि सिटी एसपी ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी अशोक मंडल ही कामेश्वर मंडल को वीडियो में घसीटते हुए ले जा रहा है।