विधायक सरदार ने सचिव को बताया कि
पोटका प्रखंड की कई सड़कों की हालत वर्षों से खराब है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना
पड़ता है। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण विकास विभाग इन सड़कों के पुनर्निर्माण के
लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करे
इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में तेज़ बारिश और बाढ़ के कारण
प्रभावित हुए कई परिवारों के टूटे-फूटे घरों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने
सचिव से आग्रह किया कि इन आपदा पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिया जाए और आवास योजना के
तहत घर उपलब्ध कराए जाएं।
संजीव सरदार ने मुलाकात के दौरान
“अबुआ आवास योजना” की सूची में गंभीर त्रुटियों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने बताया कि स्कोरिंग में हुई गड़बड़ियों के कारण वास्तविक जरूरतमंदों के
नाम सूची में नीचे चले गए हैं, जबकि
अपेक्षाकृत कम पात्र लोगों के नाम ऊपर दिख रहे हैं। इससे योजना का उद्देश्य ही
विफल हो रहा है।विधायक ने सचिव से मांग की कि सूची को तत्काल संशोधित किया जाए
ताकि सरकारी योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।
सचिव के. श्रीनिवासन ने आश्वासन दिया
कि पोटका क्षेत्र की जर्जर सड़कों का नवीनीकरण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी
बताया कि आपदा पीड़ितों को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास देने
की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही, अबुआ
आवास योजना की सूची में सुधार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश पहले ही दिए जा चुके
हैं।