Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Adityapur Waterlogging: आदित्यपुर की कल्पनापुरी तालाब में तब्दील, बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

आदित्यपुर स्थित कल्पनापूरी से निगम कार्यालय एवं औद्योगिक क्षेत्र पहुंचने वाली मार्ग बड़ी तालाब में तब्दील हो चुकी है। रविवार को हल्की बरसात ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की दुर्दशा को दर्शा दी हैं। उक्त मार्ग में बने दुकान एवं घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। जिसमें कई दुकानदारों एवं घरों की लाखों रुपयों की समान बर्बाद हुई हैं। तीन पहिया वाहन, कार, मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान पानी में डूब चुकी है।
 स्थानीय निवासी पानी से बचाव के लिए अपने घरों में अलग-अलग विकल्प खोज रहें है। बुजुर्ग, पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे को उक्त मार्ग से ही पानी में डूब कर जाना पड़ रहा है। जल जमाव ज्यादा होने के कारण कल्पनापुरी की 60 फ़ीसदी घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि नगर निगम कार्यालय के परिसर में भी पानी घुस चुका है।

स्थानीय समाजसेवी अवधेश सिंह के अनुसार कल्पना पुरी से नाला सर्वो नगर से गुजराती है। जहां नाला छोटा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए नगर निगम को हर साल जल जमाव से संबंधित  लिखित आवेदन भी दिया जाता हैं, लेकिन आज तक इसका कोई निदान नहीं निकल पाया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्वो नगर में कुछ लोग सड़क को अतिक्रमण कर घर बना लिए हैं। जिसके कारण पानी निकासी होने की जगह कल्पनापुरी मार्ग तालाब में तब्दील हो गई हैं।आदित्यपुर -2 की ओर से कई सारे नाली का पानी कल्पना पुरी हो कर बहती है लेकिन सर्वो नगर में नाले छोटे होने के कारण पानी दुकान एवं कई घरों में घुस चुका है। 

हालांकि, लाखों रुपयों के सामान बर्बाद होने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त किया हैं। इस समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !