Jamtara News: जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को हुए अपहरण की गंभीर घटना का जामताड़ा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। बताते चलें कि दोनों अपहरण करता को पुलिस ने इस वक्त छुड़ा लिया था जिसके बाद इस घटना में शामिल अपराध कमी फरार हो गए थे।
एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक को बोलेरो वाहन (WB54 AC 6860) में जबरन उठाकर ले गए और अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा। फिरौती की मांग करते हुए पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था इसके बाद गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे गांव में छापेमारी कर युवक को सुरक्षित मुक्त करा लिया। इस दौरान दो अपराधियों अजमल अब्दुल हकीम अंसारी और इस्माइल हुसैन अंसारी दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के निवासी है जिसको को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, अपहृत युवक के कपड़े, बैग, मोबाइल और अभियुक्तों के पहने हुए कपड़े भी जब्त किए हैं। पूछताछ में अपराधियों ने अपहरण और फिरौती की साजिश स्वीकार की है। इसके साथ ही बताया गया कि कई साइबर अपराधियों की भी पहचान की गई है पुलिस ने कई मामलों को अभी तक गुप्त रखा है एसपी ने बताया कि जल्दी खुलासा कर कई अपराधी सलाखों के पीछे जाएंगे।