Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Adityapur Kalpanapuri Waterlogging: आदित्यपुर कल्पनापुरी में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, नगर निगम पर भड़के लोग

आदित्यपुर : रविवार को हुई हल्की सी बारिश से नगर निगम क्षेत्र स्थित कल्पनापुरी एवं अन्य इलाकों की जनता को कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ा। 
जिसे लेकर सोमवार को वार्ड 23 की जनता ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जमकर बवाल मचाया। इस दौरान वार्ड के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग की। भाजपा नेता रंजीत शांडिल्य ने बताया कि घर में गंदे पानी घुसने के कारण महंगे सामान बर्बाद होने के साथ खाना पीना भी दुश्वार हो चुका है।

 जिस समस्या को लेकर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश से मुलाकात की गई हैं, जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं से जल्द निदान दिलाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ जगह की नालियों की साफ सफाई तेज कर दी गई है, मगर इसका कितना असर पड़ेगा बरसात होने के बाद ही पता चल पाएगा।

इधर, नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि रेलवे की वजह से जलजमाव की स्थिति बनी है,  इसको लेकर रेल प्रशासन से बात किया जा रहा है,जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

 फिलहाल जलजमाव होने के कारण कल्पनापुरी के 60 फ़ीसदी घरों में पानी घुस चुका था। जिसमें स्थानीय जनता को लाखों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही गंदे पानी में डूबने के कारण वाहनों को भी क्षति पहुंची है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !