Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Jamshedpur Fire Safety Mock Drill: होटल व अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, आपातकालीन तैयारी का लिया गया जायजा

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में स्थित होटलों और अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आग लगने जैसी आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों की वास्तविक तैयारियों को परखना था।


अग्निशमन विभाग द्वारा यह अभियान Hotel De Hamray, Hotel Sai Regency, Hotel K 79 और पूर्णिमा नेत्रालय, साकची में संचालित किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के जरिए कर्मचारियों को यह सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में किस तरह अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करें, सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया अपनाएं और त्वरित बचाव कार्य करें।


कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को आग से बचाव के प्राथमिक उपाय, इमरजेंसी रिस्पांस प्लान, तथा अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि संस्थान फायर सेफ्टी मापदंडों का अनुपालन कर रहे हैं या नहीं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी सार्वजनिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आग से बचाव के प्रति सजग और सक्षम बनाना प्राथमिकता है। यह प्रयास किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में जनहानि को रोकने की दिशा में एक अहम कदम है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !