Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Chandil Purulia NH 32 Road Accident: उड़ीसा से बाबाधाम जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

Chandil Purulia NH 32 Road Accident: चांडिल पुरुलिया एन एच 32 में सड़क दुर्घटना इतना खतरनाक रहा कि उसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गया। नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल पुरुलिया मुख्य राज्य मार्ग एनएच 32 स्थित पितकी गांव के पास यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। घटना की छान बिन के बाद पता चला कि कार बाबाधाम जा रही थी।

एक कार और एक ट्रक के बीच आमने-सामने ही टक्कर हो गई, जिससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कार चालक संजय मिहिर (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग संजीव साहू (38), रोहित मिहिर (45) और राजीव महाकुड (44) गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायल लोगों को ईलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम भेजा गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे की है। कार सवार सभी लोग ओडिशा के बरगढ़ जिला के बरबली थाना क्षेत्र के निवासी थे। और बाबा नगरी बाबाधाम जा रहे थे। घायलों को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना और चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !