Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Chandil Pension Issue: चांडिल में 79 वर्षीय वृद्धा को 15 महीने से नहीं मिली पेंशन, उपायुक्त से की राशि बहाल करने की अपील

चांडिल : राज्य सरकार की लापरवाही से सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के सैकड़ों वृद्ध - वृद्धा असहाय व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन राशि नहीं मिल रहा है। सुदूरवर्ती गांव लाकड़ी के 79 वर्षीय अलावाती देवी को विगत 15 महीने से वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिला। जिसके कारण वे काफी आर्थिक तंगी का सामना कर रही है।
वे बैंक का चक्कर लगाते हुए थक गई है। आखिर आलावती देवी ने जिला के उपायुक्त के नाम नीमडीह प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर पेंशन राशि दिलाने का आग्रह किया। आलावती देवी ने बताया कि उन्हें मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की बीमारी है। जिसके कारण प्रतिदिन दवा खाना पड़ता है। पैसे की कमी के कारण दवा भी खरीद नहीं पा रही है। अप्रैल 2024 से पेंशन राशि बंद है।

नीमडीह के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह लाकड़ी पंचायत के उप मुखिया नारायण गोप ने कहा कि हेमंत सोरेन सभी क्षेत्र में विफल है। सरकारी निष्क्रियता के कारण नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हजारों वृद्ध असहाय को पेंशन राशि नहीं मिल पा रहा है। कहा कि इस निकम्मे सरकार के कार्यकाल में सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं की कमी होने लगा है। आगामी चुनाव में जनता इसका जबाब देगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !