Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Ichagarh proud moment: ईचागढ़ के गौरव बने अत्री पांडेय, दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान, गांव में हुआ भव्य स्वागत

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सितु मिलन चौक स्थित सीएससी केंद्र के संचालक अत्री कुमार पांडेय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों द्वारा सोमवार को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।
बता दे कि 16 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अत्री कुमार पांडेय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मंत्री जितिन प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

अत्री पांडेय ने सीएससी के माध्यम से हजारों लोगों को बीमा, एनपीएस, ऋण माफी आवेदन, पैन कार्ड, आधार सुधार सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ दिलाया है। इसके साथ ही बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से उन्होंने 2,000 से अधिक जन धन खाते खुलवाए और अब तक 40 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन संपन्न कराया है। इन्हीं उपलब्धियों के चलते उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया।

सोमवार को स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने मिलन चौक में उन्हें फूल-मालाओं व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अत्री पांडेय ने कहा कि, “यह सम्मान क्षेत्र के लोगों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। ईमानदारी और लगन से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता।”

कार्यक्रम में समाजसेवी और झारखंड आंदोलनकारी राम प्रसाद महतो, पंचानन पातर, डॉ. सृष्टिधर महतो, गौरी शंकर वर्मा, नसीम अंसारी, महादेव महतो, विष्णुपद महतो, बुधराम गोप, भुवनेश्वर महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !