Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Musabani Train Accident: चलती ट्रेन से गिरने से फणी कर्मकार की मौत, कुणाल षाडंगी की ट्वीट के बाद शव को लाने में मिली मदद

Musabani Train Accident: मुसाबनी प्रखंड के निवासी फणी कर्मकार की कल सुबह चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के समीप दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुनाल षाड़ंगी को अवगत कराया। श्री षाड़ंगी द्वारा इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जबलपुर के DRM ने शव को मृतक के गृह क्षेत्र भेजने की व्यवस्था की।

इधर, झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया।
इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों में गहरी शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !