Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-07-22

Drinking Water Crisis:पेयजल संकट,सरायकेला में आमरण अनशन की घोषणा, उपायुक्त ने किया हस्तक्षेप

Drinking Water Crisis:सरायकेला में नगर परिषद क्षेत्र के हज़ारों लोग बीते दो वर्षों से पीने के पानी की किल्लतों से जूझ रहे हैं। पेयजल संकट अब इतना गहरा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपई सोरेन के प्रतिनिधि सनद सनंद आचार्य को खुद आगे आकर मोर्चा संभालना पड़ रहा हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को कई बार पत्राचार कर पेयजल संकट के समाधान की मांग की, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर आमरण अनशन की घोषणा कर दी थी। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त से लिखित अनुमति भी मांगी थी।जहां अनशन की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दो दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
  • डीसी से मुलाकात के बाद विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने सवाल उठाया कि जब 25 करोड़ रुपए की लागत से जलापूर्ति योजना बनाई गई थी, तो मात्र चार वर्षों में यह योजना कैसे फेल हो गई? उन्होंने बताया कि योजना के रखरखाव (मेंटेनेंस) के लिए हर महीने लगभग 6 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, बावजूद इसके दो साल से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल बात की और अगले दो दिनों के भीतर जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !