Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Gamharia Road Accident: गम्हरिया में दर्दनाक सड़क हादसा,बीबीए के छात्र रोहन महतो की मौत, साथी की हालत गंभीर

गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुसरीकुदर में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में आर्का जैन विश्वविद्यालय के बीबीए 5वें सेमेस्टर के छात्र रोहन महतो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार आदर्श कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। आदर्श का इलाज फिलहाल टीएमएच अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनों छात्र तेज गति से मोटरसाइकिल से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मुसरीकुदर के पास बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रोहन को गंभीर चोटें आईं। कॉलेज प्रशासन की मदद से दोनों को तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही रोहन ने दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों छात्र पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के निवासी थे और गम्हरिया में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !