Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Saraikela: कल्याण अस्पताल का उप विकास आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Saraikela: सरायकेला की उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने मंगलवार को कुचाई प्रखंड स्थित कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, साफ-सफाई, औषधि आपूर्ति, स्टॉक पंजी, ओपीडी रजिस्टर और कर्मियों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की।


निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने अस्पताल परिसर में पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और भवन की स्थिति सहित रोगियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अलग-अलग मुद्दों पर जानकारी ली और मौके पर ही कई दिशा-निर्देश दिए।


रीना हांसदा ने मरीजों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को समझा। निरीक्षण के बाद उन्होंने सिविल सर्जन एवं संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और इसके लिए समय-समय पर निगरानी की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !