Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Jamshedpur JNAC In Action: सोनारी बाजार में जेएनएसी की छापेमारी, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Jamshedpur: प्लास्टिक मुक्त जमशेदपुर के लक्ष्य को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की स्वच्छता प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को सोनारी बाजार में औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों की जांच की और प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद की।


कार्रवाई के तहत दोषी दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। टीम ने बाजार में मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों को जागरूक करते हुए कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने की सलाह दी।


जेएनएसी की टीम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल जमशेदपुर के निर्माण में सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। साथ ही बताया कि आगे भी ऐसे छापेमारी अभियान जारी रखेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !