Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jamshedpur Mango Firing: जवाहरनगर गोलीकांड में चौथा आरोपी इरफान उर्फ "कलकतिया" गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 9 में 16 जुलाई की रात हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मोहम्मद इरफान उर्फ इरफान आलम उर्फ "कलकतिया" को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में शाहिद अली उर्फ काला बाबू (निवासी क्रॉस रोड नंबर 14 बी), मोहम्मद महबूब उर्फ टिंकू, और फैसल अख्तर (निवासी जवाहरनगर रोड नंबर-9) शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।


यह मामला एक मारपीट की घटना के बाद हुए फायरिंग से जुड़ा है। पीड़ित मोहम्मद अली के बयान पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !