Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Kariya Munda Jharkhand: पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की बिगड़ी तबीयत, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती, अस्पताल लाने के लिए बनाया गया था ग्रीन कॉरिडोर

Ranchi: पूर्व सांसद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की कल मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें रांची के मेडिका मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. साथ ही कुछ अन्य जरूरी टेस्ट किये गये हैं. डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की हालत पर नजर रख रही है.

मेडिका अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की स्थिति फिलहाल स्थिर है. जिसके बाद उन्हें कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है. इससे पहले पूर्व सांसद को तबीयत बिगड़ने पर खूंटी से रांची लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और करीब 30 मिनट में खूंटी से मेडिका तक एंबुलेंस से लाया गया. पूर्व सांसद को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए खूंटी और रांची पुलिस ने मिलकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया था, उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये थे.

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

पूर्व सांसद पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत दो साल पहले भी न्यूमोनिया के कारण खराब हुई थी. इसके बाद उनकी तबीयत फिर जनवरी 2025 में भी बिगड़ी थी. इसके कुछ दिन बाद ब्लड शुगर लेवल गिरने और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उस समय मेडिका में इलाज के बाद वह ठीक होकर घर चले गये थे.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !