Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Gumla News: डुमरी में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने बच्ची का कराया मेडिकल

Gumla News: गुमला जिला के डुमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर परिजन डुमरी थाना में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा कर कार्रवाई कि मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।

आरोपी पीड़िता के गांव का 13 वर्षीय लड़का है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया 19 जुलाई को वह अपने साढे तीन वर्षीय बेटी और पड़ोस के 13 वर्षीय किशोर के साथ आम तोड़ने जंगल गई थी। दोपहर 12 बजे तीनों घर लौट रहे थे। तभी महिला को बगल के खेत में खुखड़ी दिखाई दिया। वह बेटी को लड़के की गोद में देकर खुखड़ी उखाड़ने चली गई। इसी बीच लड़का बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।

बच्ची चिल्लाई लेकिन उसकी मां ने ध्यान नहीं दिया। जब खुखडी लेकर वह सड़क की ओर आई तो देखी कि लड़का बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह तुरंत लड़के को डांटने लगी इसी बीच लड़का थर-थर कांपने लगा और वहां से फरार हो गया। महिला घर लौटकर घटना की जानकारी अपने पति को दी। दूसरे दिन गांव में पंचायत हुई पंचायत में किशोर के परिजनों से ₹25 हजार पंचायत के नाम पर जमा करने को कहा गया।

गरीबी के कारण परिवार राशि देने में असमर्थ रहा। इस बीच लड़का के परिवार वाले बच्ची के घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की साथ ही केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद बच्ची के परिजन डुमरी थाना में आवेदन दिए। वही पीड़िता बच्ची को लेकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल कराया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !