Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jharkhand Big GST Scam: धनबाद से 30 करोड़ की फर्जी इनवॉयसिंग का खुलासा, कोयला व लोहा क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला, दो गिरफ्तार

Dhanbad: देश के कोयला और इस्पात उद्योग में करीब 2000 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉयस घोटाले का पर्दाफाश होने की बात सामने आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, यह मामला 30 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है लेकिन सूत्रों की माने तो यह मामला 200 करोड़ से शुरू होकर 2000 करोड़ तक पहुंच चुका है और इसे देश के अब तक के सबसे बड़े बोगस इनवॉयसिंग सिंडिकेट में से एक माना जा रहा है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घोटाले में धनबाद निवासी अवनीश जायसवाल और मोहम्मद फैसल खान की भूमिका भी सामने आई है। हालांकि ये दोनों मुख्य आरोपी नहीं हैं, लेकिन इस बहु राज्यीय सिंडिकेट का हिस्सा बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि यह सिंडिकेट झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में सक्रिय था, और फर्जी कंपनियों के जरिए कोयला और स्टील कारोबार में नकली बिलिंग कर बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया गया।

इन फर्जी बिलों के जरिए माल का कोई वास्तविक लेनदेन नहीं हुआ, लेकिन कागजों पर करोड़ों की ट्रेडिंग दिखाई गई। इससे न सिर्फ सरकार को भारी टैक्स नुकसान हुआ, बल्कि इस घोटाले के जरिए काले धन को सफेद करने का भी शक जताया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत जांच एजेंसियों को मिले हैं। विभिन्न एजेंसियां मिलकर पूरे रैकेट की जांच कर रही हैं।

कई और नाम आने की संभावना जताई जा रही है, और जांच एजेंसियां इनसे जुड़े नेटवर्क और लेनदेन को खंगालने में जुटी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !