Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Chas College Students Protest: चास कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने पर छात्रों में आक्रोश, डीसी से लगाई गुहार

बोकारो: अंगीभूत महाविद्यालयों में 12वीं की पढ़ाई राज्यपाल के निर्देश पर बंद किए जाने के खिलाफ छात्रों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। चास कॉलेज के चास में 11वीं में नामांकन ले चुके छात्र-छात्राएं शुक्रवार को बोकारो डीसी कार्यालय पहुंचे और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने की मांग की।
छात्रों ने बताया कि उन्होंने 11वीं में नामांकन ले लिया था, लेकिन अब कॉलेज प्रशासन द्वारा अन्य संस्थानों में नामांकन कराने की सलाह दी जा रही है। इससे छात्रों के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है।

छात्रों का कहना है कि अगर उन्हें वहीं पढ़ाई जारी रखने का मौका नहीं मिला, तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। छात्रों ने राज्यपाल और केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू हुई थी, लेकिन अब फिर से राज्यपाल द्वारा केंद्र सरकार के निर्देश पर इसे बंद कर दिया गया है, जो पूरी तरह गलत है और छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेलने जैसा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !