Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jamshedpur DDC Meeting: कैम्प मोड में मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करें -- भू अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक में अपर उपायुक्त का निर्देश

Jamshedpur: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिले की विभिन्न सड़क एवं रेल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने की।


बैठक में पिछली से कुदादा पथ, भागाबंदी-ओड़िशा सीमा सड़क, मानगो-स्वर्णरेखा पुल, बेगनाडीह-पोटका सेतु, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पहुँच पथ, फुलडुंगरी एनएच-33 से झांटीझरना पथ, तथा किताडीह-बागबेड़ा रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं की समीक्षा की गई। भू-अर्जन की स्थिति, रैयतों की आपत्तियां एवं मुआवजा वितरण पर विशेष चर्चा की गई।


अपर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में अधिक आबादी या आवास प्रभावित हो रहे हैं, वहां अंचल कार्यालय एवं पथ निर्माण विभाग संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर वास्तविक प्रभाव का आंकलन करें। लंबित मामलों में मुआवजा भुगतान को लेकर विशेष कैम्प आयोजित कर, दावा व आपत्ति की सुनवाई स्थल पर ही कर तत्काल निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाएं जनहित से जुड़ी हैं, अतः कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता जरूरी है। रैयतों के अधिकारों की पूरी रक्षा करते हुए सहमति आधारित भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा, कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, सीओ मानगो ब्रजेश श्रीवास्तव, सीओ पोटका निकिता बाला, सीओ बोड़ाम, डुमरिया समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अमीन उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !