Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Pakur Puja Meeting: गणपति महोत्सव की तैयारी को लेकर पूजा समिति की बैठक संपन्न, रेलवे मैदान पाकुड़ में 27 से 30 अगस्त तक मनाया जाएगा गणपति महोत्सव

Pakur Puja Meeting: 27 वां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ की बैठक राणा शुक्ला के अध्यक्षता में पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित महावीर मंदिर के सत्संग भवन में आयोजित किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से गणेश पूजा के संस्थापक हिसाबी राय,संजय कुमार ओझा,अखिलेश कुमार चौबे,अनिकेत गोस्वामी सहित गणेश पूजा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक में 27 वां गणपति महोत्सव को रूप में मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था।इस वर्ष पूजा 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त तक चलेगी गणपति महोत्सव को सफल बनाने के लिए एक कार्यसमिति बनाई गई,जिसमें अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना रविदास,उपाध्यक्ष नितिन कुमार मंडल, अमित साहा,सचिव अजित मंडल,संयुक्त सचिव संजय कुमार राय,सह सचिव आदित्य सिंह,निर्भय सिंह कोषाध्यक्ष तन्मय पोद्दार एवं व्यवस्था प्रमुख अंकित मंडल को बनाया गया, वहीं पूजा कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार सिंह,रतुल दे,भक्ति पूजन प्रसाद, संजय मंडल,ओम प्रकाश नाथ, विशाल साहा,अमन भगत, अंशु राज,जितेश रजक,बूबाई रजक, अंकित शर्मा,बिट्टू राय,राका कुमार राय,रणजीत राम,ज्वाला सिंह, रौशन अग्रवाल, कृष्णा घोष तथा मार्गदर्शक मंडली में तीर्था शंकर शुक्ला,मोनी सिंह,कुंवर राय,अविनाश पंडित,जवाहर सिंह,अजय राय,कैलाश मध्यान,सुशील साहा,लाल्टू भौमिक,विजय कुमार राय को बनाया गया।

आगे अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि 27 वें गणपति महोत्सव में गणपति बप्पा की चार दिवसीय पूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा।वहीं विगत के वर्षों से पूजा मंडप,विद्युत व साज सज्जा इस वर्ष और बड़े पैमाने पर एवं मनमोहक बनवाई जा रही है। 26 अगस्त को संध्या प्रहर कपाट खुलने के साथ ही बाबा का आमंत्रण सहित पूजा प्रारंभ होगी। 27 अगस्त को प्रथम दिन कलश स्थापना व गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा आरंभ होगी संध्या आरती के पश्चात संध्या भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

द्वितीय दिन 28 अगस्त को सुबह पूजा व संध्या आरती के उपरांत बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम को प्रारंभ किया जाएगा, 29 अगस्त को सुबह पूजा संध्या आरती के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम व नित्य प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण किया जाएगा वही 30 अगस्त अंतिम दिन को पूजा के उपरांत घट विसर्जन वह दोपहर में डांडिया और मटका फोड़ के उपरांत संध्या समय प्रतिमा विर्सजन किया जाएगा। इस वर्ष समिति के द्वारा निर्णय लिया गया की नित्य प्रतियोगिता के अलावे चित्रकला एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करेगी।

 बैठक में सुशील शाह शंकर लाल शाह कैलाश मध्यान अविनाश पंडित मोनी सिंह रणजीत राम अमर कुमार मल्होत्रा रामकुमार यादव केशव मंडल विकास शाह राजा कुमार राय जितेश रजक अंकित शर्मा अंकित मंडल अभिषेक पासवान बुबाई रजक अभिषेक शाह ओमप्रकाश नाथ भक्ति कुमार बिट्टू राय मोहम्मद शब्बीर हुसैन अजय ठाकुर युवराज उपाध्याय अंशु ठाकुर रतुल दे संजय मंडल अमन भगत ज्वाला सिंह रोशन अग्रवाल कृष्ण घोष आदि मौजूद थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !