Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Jamshedpur Burning Ambulance: टीएमएच परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका से मचा हड़कंप

Jamshepdur: बिष्टुपुर स्थित टाटा मेन अस्पताल परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बर्न यूनिट के बाहर खड़ी एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस से अचानक धुआं उठता देख लोग घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई।


अस्पताल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए टाटा स्टील फायर डिपार्टमेंट को तत्काल सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल फायर डिपार्टमेंट की टीम घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में खड़ी अन्य एम्बुलेंस और वाहनों की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !