आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 की समस्याओं को लेकर निवर्तमान पार्षद नथुनी सिंह ने वार्डवासियों के साथ नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छह प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें क्षेत्र में स्वच्छता, फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की बहाली की मांग शामिल है।
नथुनी सिंह ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हुआ है, जिससे गंदे पानी और कीचड़ के चलते संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। वहीं, नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने से वार्ड की स्थिति और भी बदतर हो गई है।
फॉगिंग की अनुपस्थिति के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बरसात के समय में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे अंधेरे में सांप-बिच्छू निकलने का डर बना रहता है। वहीं हल्की बारिश में भी नालियों का पानी सड़कों होते हुए घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के लिए टेंडर तो किया गया है, लेकिन सफाईकर्मी केवल दो-तीन की संख्या में आते हैं और 5-10 मिनट में नाममात्र की सफाई कर चले जाते हैं।
इस पर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने कहा कि हर वार्ड में प्रतिदिन सफाईकर्मी भेजे जाते हैं और किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने वार्ड 15 की समस्याओं की गंभीरता को शीघ्र ही सफाई व्यवस्था, फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की व्यवस्था करवाई जाएगी