Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Jamshedpur Mango Firing: मानगो मस्जिद पास गुरुवार की देर शाम अपराधियों द्वारा फायरिंग,घटनाक्रम की जांच शुरू

Jamshedpur Mango Firing: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित मस्जिद के पास गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने मनान दुकान के बाहर फायरिंग कर दी, इसके बाद अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी, पुलिस ने मौके से गोली का एक खोखा बरामद किया है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने के साथ साथ बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन भी छीन लिया।

फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की बात भी कह रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !