Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

JPSC Civil Services Exam 2023 Result Released:JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023, रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत ने हासिल किया पहला स्थान, जानें कैसे देखें रिजल्ट

JPSC Civil Services Exam 2023, Result Released:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का लंबे इन्तजार के बाद रिजल्ट जारी कर दिया है। जेपीएससी 2023 परीक्षा में कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 342 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
वही इस बार टॉपर्स की बात करे तो आशीष अक्षत ने इस बार टॉप कर राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि अभय कुमार दूसरे स्थान पर और रवि रंजन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, गौतम गौरव, श्वेता, राहुल कुमार विश्वकर्मा, रोबिन कुमार, संदीप प्रकाश, स्वाति केशरी और राजीव रंजन जैसे नाम भी टॉप-10 में शामिल हैं।साथ ही बता दे इस परीक्षा के तहत राज्य के विभिन्न प्रशासनिक, पुलिस, वित्त, श्रम, उत्पाद, योजना और सामाजिक सुरक्षा सेवा जैसे विभागों में कुल 342 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग के अनुसार, चयन पूरी तरह से योग्यता, अंक व आरक्षण नियमों के अनुरूप किया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट झारखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !