Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Jamshedpur Telco Theft: टेल्को कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के गहने ले उड़े चोर, लोगों में दहशत

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कॉलोनी रोड नंबर 20 स्थित क्वार्टर नंबर K2/8 में चोरों ने उस वक्त धावा बोला, जब घर के मुखिया ड्यूटी पर थे और घर में कोई नहीं था। पीड़ित राजीव कुमार दास के अनुसार, वे बी शिफ्ट में काम कर रहे थे और रात में लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।


चोरों ने घर के पिछवाड़े से घुसकर गेट की कुंडी उखाड़ी और अंदर रखी दो अलमारियों को तोड़ डाला। अलमारियों से करीब ₹40,000 नकद और लाखों रुपये मूल्य के गहनों को चुरा लिया गया। इसके अलावा चोर एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए।


राजीव कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी अपनी बहन के घर रांची गई हुई हैं और बेटी भुवनेश्वर में पढ़ती है। फिलहाल घर में अकेले होने के कारण उन्होंने पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। हालांकि, अब तक चोरी गए पूरे सामानों का आकलन नहीं हो पाया है। राजीव कुमार ने जांच प्रभावित न हो इसलिए अब तक अलमारी के सामानों को नहीं छुआ है। उनका कहना है कि पत्नी के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।

चोरी की यह घटना दिनदहाड़े घटी, जिससे कॉलोनी में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। वहीं, टेल्को थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !