Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Giridih News: गिरिडीह में मवेशी चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए पांच युवक, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih News: गिरिडीह जिले में लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार बीती रात पांच चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है, जहां सतर्क ग्रामीणों ने एक कार में सवार होकर मवेशी चोरी करने पहुंचे पांच युवकों को पकड़ लिया और मौके पर ही उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में एक स्थानीय निवासी और चार हरियाणा राज्य के बताए जा रहे हैं।

स्थानीय युवक की पहचान रिजवान अंसारी (उम्र लगभग 45 वर्ष), पिता - कारू मियां, निवासी लखनपुर, थाना अहिल्यापुर के रूप में हुई है। वहीं अन्य चार आरोपी हरियाणा के नूहं जिले के निवासी हैं उमर दीन (35 वर्ष), पिता - मिश्रू, निवासी देवरानगड़ी, थाना नुहूं, जिला नूहं, आबिद हुसैन (32 वर्ष), पिता - नूर मोहम्मद, निवासी अडवार, थाना नुहूं, जिला नूहं, लियाकत पहलू (21 वर्ष), पिता - नूर मोहम्मद, निवासी अडवार, थाना नुहूं, जिला नूहं, खुर्शीद (43 वर्ष), पिता - फ़ज्जर, निवासी बिजिदपुर, थाना पिण्वा, जिला नूहं शामिल है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, मवेशियों को बांधने के लिए रस्सी और टेप, कई फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है ।

कि चोरों की यह टोली गिरिडीह क्षेत्र में कई दिनों से सक्रिय थी और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ सप्ताह से इलाके में मवेशी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिससे लोग काफी परेशान थे। ऐसे में ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती शुरू की थी, जिसका नतीजा यह रहा कि चोरों को रंगे हाथ पकड़ा जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।

और पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !