Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Bokaro News: बोकारो में दो नाबालिक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार,लोडेड देसी कट्टा, एक चाकू बरामद

Bokaro News: बोकारो में दो नाबालिक को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार। अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे, दोनों बोकारो एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपराध को अंजाम देने जा रहे दो नाबालिक को एक लोडेड देसी कट्टा, एक चाकू के साथ जारीडीह थाना पुलिस ने फोरलेन चौक एवं बाँधडीह मोड़ के बीच पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए हथियार बरामद किया है।

गिरफ्तार दोनों नाबालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जारीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि कल पुलिस अधीक्षक , बोकारो को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जरीडीह थानान्तर्गत बहादुरपुर के आस-पास एन०एच० 23 पर एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं।


प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा जरीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। गठित छापामारी दल द्वारा फोरलेन चौक एवं बाँधडीह मोड़ के बीच पुलिया के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक देशी कट्टा एवं चाकू के साथ मोटरसाईकिल पर सवार दो विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। इस संदर्भ में धारा-25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !