Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Dhanbad News: राष्ट्रपति दौरे को लेकर धनबाद के बरवाअड्डा हवाई क्षेत्र में नो-फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन-उड़ानों पर रोक

Dhanbad News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित धनबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आसपास के क्षेत्र को“नो फ्लाई जोन”घोषित किया है।यह पाबंदी 31 जुलाई सुबह 10:00 बजे से लेकर 1 अगस्त शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इस अवधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, माइक्रोलाइट विमान, और अन्य हवाई गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रपति का यह दौरा महत्वपूर्ण होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां व प्रशासन मुस्तैद हैं। बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर ज़िला पुलिस, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां समन्वित निगरान कर रही हैं।
धनबाद उपायुक्त कार्यालय ने आम नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा कारणों से वे इस आदेश का पालन करें और सहयोग दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !