Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Baba Baidyanath Dham: बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ ने 1001 कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

Baba Baidyanath Dham: सावन माह के पावन अवसर पर बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ के तत्वावधान में आज जमशेदपुर से 1001 श्रद्धालु कांवरियों का एक विशाल जत्था बोल बम के जयकारों के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। यह कांवरिया दल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पण करेगा।
इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हवन, पूजन और भजन-कीर्तन के साथ कांवरियों की विदाई की गई। संघ के अध्यक्ष, संयोजकगण और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कांवरियों को विधिवत पूजा-अर्चना कर रवाना किया गया।
कुल 1001 कांवरियों जिसमें पुरुष एवं महिलाएं दोनों शामिल हैं। 
भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा व विश्राम की विशेष व्यवस्थ
संघ के संयोजक ने बताया कि हर वर्ष सावन में यह यात्रा आयोजित की जाती है, और इस बार श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है। यात्रा के दौरान रास्ते में कई सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे, जहां कांवरियों को जल, फल, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की सुविधाएं दी जाएंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !