Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Jamshedpur News: भाजपा सरकार के अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने के फैसले की कड़ी निंदा

Jamshedpur News: भाजपा सरकार के अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने के फैसले की कड़ी निंदा की है। यह निर्णय झारखंड सरकार की निम्नस्तरीय राजनीति और तुष्टिकरण की प्रवृत्ति को दर्शाता है।
भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के निर्माता थे और उनकी दूरदर्शिता के कारण अलग राज्य की मांग साकार हुई। यह निर्णय राष्ट्रवादी विचारधारा के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है।
अटल मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में की गई थी, जिसका उद्देश्य गरीब बस्तियों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना था। नाम बदलने का यह निर्णय जनहित के उद्देश्य को राजनीतिकरण करने जैसा है।
झारखंड सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और अटल बिहारी जैसे राष्ट्रपुरुषों का सम्मान बनाए रखना चाहिए। भाजपा इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है, और झारखंड की जनता के साथ मिलकर इसका विरोध करेगी।
भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अमित सिंह ने कहा झारखण्ड के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर बने अटल क्लिनिक का नाम बदलना उनके प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री, यह निर्णय जनता की भावनाओं का अपमान है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !