Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Adityapur News: आदित्यपुर टोल प्लाजा के सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई, जानिए पूरी खबर

Adityapur News: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज पर शुक्रवार को सिक्योरिटी इंचार्ज पापुंजय कुमार के साथ मारपीट की घटना का मामला सामने आया है।

पापुंजय ने बताया कि दोपहर में वे रोज की तरह VIP लाइन की ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान JH05Z- 5828 नंबर की कार बिना शुल्क चुकाए पार करने लगी, सिक्योरिटी इंचार्ज ने जब उनसे परिचय पत्र मांगा तो कार सवार लोग हमलावर हो गए, पहले उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, फिर पापुंजय पर बेस बैट से हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए वे कार्यालय की ओर भागे, लेकिन हमलावर पीछे तक पहुंच गए, बेस बैट से उनके सिर, छाती और पीठ पर इतना वार किया गया कि बैट टूट गया, हमलावरों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए।

घटना के बाद टोल प्रबंधक हिमांशु प्रसून सिंह ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, घायल पापुंजय ने कहा कि उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है और अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !