Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Saraikela River Drowning: नदी नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

सरायकेला (खरसावां): दराइकेला पंचायत स्थित ढलाईकेला पुलिया के पास सोमवार को नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनील साहू, मनोज साहू, हरिबस दास और सिदेश मंडल के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद सभी को तुरंत खरसावां स्थित दुर्गमणी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से पूरे खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !