Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Adityapur flood alert: आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा, खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड में

आदित्यपुर : बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद आदित्यपुर पुल के समीप बहने वाली खरकाई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। वर्तमान में नदी का जलस्तर खतरे के निशान 129 मीटर को पार करते हुए 132.560 मीटर तक पहुंच चुका है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। माइकिंग के माध्यम से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

नगर निगम की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रही है और जरूरतमंद क्षेत्रों में राहत एवं सहायता पहुंचाने की तैयारी चल रही है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष रेस्क्यू टीम तैनात की गई है जो चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है।

फिलहाल, जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के कारण आदित्यपुर और आस-पास के तटीय इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और प्रशासन की अपील पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि खतरे की स्थिति में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !