Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Jharkhand News: एटक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित उप-श्रमायुक्त को दी शुभकामनाएं, बोनस व मजदूर हितों पर चर्चा

Jharkhand News: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एटक (AITUC) के कोल्हान प्रमंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उप-श्रमायुक्त अरविंद कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एटक के राज्य सचिव कॉमरेड अंबुज ठाकुर कर रहे थे। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उप-श्रमायुक्त पदभार ग्रहण करने की बधाई दी गई।
भेंट के दौरान कॉम. अंबुज ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि कुमार के कार्यकाल में श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर की विभिन्न कंपनियों में चल रही बोनस वार्ताओं का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि ठेका मजदूरों को भी स्थायी कर्मचारियों के अनुपात में बोनस दिए जाने की दिशा में पहल होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने ब्लू स्कोप कंपनी में ठेका मजदूरों के साथ हो रही ज्यादतियों की भी जानकारी उप-श्रमायुक्त को दी और मामले में त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की।
इस प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव कॉम.अंबुज ठाकुर के अलावा वरिष्ठ नेता कॉम. धनंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष कॉम. निगमानंद पॉल, उप महासचिव कॉम. हीरा अरकने तथा कॉम. विक्रम कुमार शामिल थे।
मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उप-श्रमायुक्त श्री अरविंद कुमार ने उन्हें विश्वास दिलाया कि श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और विभाग इस दिशा में पूरी सजगता से कार्य करेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !