Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Saraikela Police Transfer: सरायकेला जिला पुलिस का बड़ा फेरबदल, पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Saraikela Police Transfer: सरायकेला खरसावां जिले का पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अलग अलग थाना में कार्य करने वाले कुछ 29 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, सभी जिसका जिस स्थान पर तबादला किया गया है वह जितना जल्दी हो सके वहां जा कर वहां के अधिकारी को सूचित करे अविलंब योगदान दे। इसका सूचना कार्यालय में जा कर दे।

यह तबादला पुलिस व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए किया गया। तबादले में जिन अधिकारियों का नाम शामिल है उनका नाम है। इसी तरह सोनू कुमार को पुलिस केंद्र से आदित्यपुर थाना, सुभाष चंद्र शर्मा को राजनगर से सरायकेला थाना, मनोज कुमार साहू को पुलिस केंद्र से गम्हरिया थाना, संतोष कुमार सेन को आदित्यपुर से कांड्रा थाना, सुनील कुमार सिंह को गम्हरिया से आदित्यपुर थाना, यशवंत कुमार को अनुसंधान विंग से राजनगर थाना, कौशल कुमार को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना और अनिता सोरेन को पुलिस केंद्र से कपाली ओपी स्थानांतरित किया गया है।

दिवाकर प्रसाद वर्मा को सड़क सुरक्षा कोषांग से राजनगर थाना, हीरालाल कुमार को अनुसंधान विंग से ईचागढ़ थाना, आकाश दीप को राजनगर से कांड्रा थाना, असलम अंसारी को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना, रविकांत पराशर को आदित्यपुर से गम्हरिया थाना, हसनैन अंसारी को आरआईटी से कपाली ओपी, विमलेश कुमार महतो को ईचागढ़ से आरआईटी थाना, रंजीत कुमार सिंह को आदित्यपुर से कपाली ओपी भेजा गया है।

इसके अलावा अभय कृष्णा गिरी कोआरआईटी से नीमडीह थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हरिया से चांडिल थाना, रामरेखा पासवान को सरायकेला से आदित्यपुर थाना, राहुल कुमार सिंह को आदित्यपुर से सरायकेला थाना, दिनेश चंद्र महथा को जाम्बरो पिकेट से कांड्रा थाना, कमल यादव को जाम्बरो पिकेट से आदित्यपुर थाना, दिनेश कुमार हेंब्रम को लादुबेड़ा पिकेट से आरआईटी थाना, अभिजीत कुमार को पुनिसीर पिकेट से चौका थाना, चंदेश्वर किस्कू को रायजामा पिकेट से सरायकेला थाना, मोहम्मद मुकलेसुर रहमान को नीमडीह से पुलिस केंद्र सरायकेला, राजेश कुमार को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, रंजीतप्रसाद को तिरुलडीह थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला और धर्मेंद्र कुमार को लोक अभियोजन कार्यालय चांडिल से पुलिस केंद्र सरायकेला बदली किया गया है। अब देखना ये हैं, कि इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन सुधार में क्या क्या बदलाव देखने मिलते है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !